भारत

रेजीडेंट डॉक्टर यौन शोषण कर फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

Nil dhankar
23 April 2026 6:23 AM IST
रेजीडेंट डॉक्टर यौन शोषण कर फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी
x
ब्रेकिंग
यूपी। केजीएमयू के बाद एसजीपीजीआई में रेजिडेंट डॉक्टर के यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि साथी रेजिडेंट डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। पता चला कि उसकी कई लड़कियों से संबंध हैं तो मारपीट की। पीड़िता ने संस्थान, महिला आयोग, विशाखा कमेटी से शिकायत की। दो महीने की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीजीआई इंस्पेक्टर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर की तलाश की जा रही है।

पीजीआई में पश्चिम बंगाल निवासी महिला रेजिडेंट डॉक्टर (एमडी रेडियोलॉजी) का आरोप है कि नई दिल्ली के नागलोई निवासी डॉक्टर ने नवंबर, 2023 में दोस्ती का प्रस्ताव रखकर नजदीकियां बढ़ाईं। शादी के नाम पर आरोपी बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। अगस्त 2024 आते-आते यह रिश्ता उसके लिए मानसिक और शारीरिक पीड़ा का कारण बन गया।

पीजीआई के रेडियोलॉजी विभाग की महिला रेजिडेंट दो महीने से न्याय की गुहार लगा रही थी। हर उस दफ्तर का दरवाजा खटखटाया जहां महिला से जुड़ी शिकायतों का समाधन होता है। सबसे पहले 24 फरवरी को पीजीआई कोतवाली में तहरीर दी। वन स्टॉप सेंटर, महिला आयोग, विशाखा कमेटी का दरवाजा खटखटाया। आरोप है कि यहां कार्रवाई के बजाय समझौते की बातें होती रहीं। आरोप है कि संस्थान की विशाखा कमेटी ने न्याय देने के बजाय सिर्फ इंतजार कराया। अभी तक विशाखा कमेटी ने आरोपी रेजिडेंट पर कार्रवाई का कोई फैसला नहीं लिया। दो महीनों की जद्दोजहद के बाद मंगलवार रात पुलिस मामला दर्ज किया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपी रेजिडेंट की मदद कर रही है। पुलिस चाहती तो आरोपी को पहले ही पकड़ लेती, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया।

Next Story