नंबर 1: भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस है रेशमा, मालिक ने दी ये जानकारी

कैथल: हरियाणा में कैथल के बूढ़ा खेड़ा गांव को सुल्तान बुल ने पूरे भारत में प्रसिद्ध कर दिया था. अब सुल्तान तो नहीं रहा लेकिन उसके मालिक को अब एक नई पहचान उनकी ही भैंस रेशमा ने दिलवाई है. दरअसल, मुर्राह नस्ल की रेशमा भैंस ने 33.8 लीटर दूध देकर एक नेशनल रिकॉर्ड बनाया है. वह अब पूरे भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस बन गई है. रेशमा ने पहली बार जब बच्चे को जन्म दिया तो 19-20 लीटर दूध दिया था. दूसरी बार उसने 30 लीटर दूध दिया. जब तीसरी बार रेशमा मां बनी तो 33.8 लीटर दूध के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





