भारत
बड़ू साहिब में जुटे देशभर के शोधार्थी, विद्यार्थी और शिक्षक
Shantanu Roy
19 May 2026 5:34 PM IST

x
Rajgarh. राजगढ़। केंद्रीय हिंदी निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय, उच्चतर शिक्षा विभाग भारत सरकार नई दिल्ली और इटरनल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित छह दिवसीय हिंदीतर भाषी हिंदी नवलेखक शिविर का शुभारंभ समारोह बड़ू साहिब में अत्यंत गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए हिंदीतर भाषी प्रतिभागियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उद्घाटन सत्र में इटरनल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बाबा जी डा. देवेंद्र सिंह, कुलपति डा. नीलम कौर, केंद्रीय हिंदी निदेशालय नई दिल्ली के सहायक निदेशक डा. दीपक पाण्डेय, अधिष्ठाता प्रो. टीएस बेनीपाल तथा शिविर समन्वयक डा. अम्ब्रीश त्रिपाठी ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, सृजनात्मक लेखन और राष्ट्रीय एकता में हिंदी की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संवेदना और विविधता को जोडऩे वाला सशक्त माध्यम है।
उन्होंने नवलेखन की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रतिभागियों को साहित्य सृजन के प्रति प्रेरित किया। साथ ही यह भी रेखांकित किया कि ऐसे शिविर हिंदीतर भाषी युवाओं में हिंदी लेखन के प्रति रुचि विकसित करने तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर समन्वयक डा. अम्ब्रीश त्रिपाठी ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि छह दिवसीय इस आयोजन में कविता, कहानी, संस्मरण, यात्रा-वृत्तांत, रेखाचित्र सहित विभिन्न साहित्यिक विधाओं पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, कार्यशालाएं एवं संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभागियों को वरिष्ठ साहित्यकारों एवं भाषा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इटरनल विवि के कुल-सचिव डा. सुरजन सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





