
x
Hamirpur. हमीरपुर। ग्राम पंचायत ऊखली के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने गौटा में एकत्रित होकर एकजुटता का संदेश दिया है। पंचायत के विकास की अहम कड़ी इन जन प्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय स्थापित करते हुए एक दूसरे से मुलाकात की तथा जनता तक पंचायत राज विभाग के लाभ पहुंचाने का वादा किया। इस सौहादर्यपूर्ण मुलाकात ने आपसी भाईचारे तथा एकता का प्रमाण दिया है। इस दौरान जनसेवक सुशील ठाकुर मौजूद रहे। उनके निवास स्थान पर पहुंचे प्रतिनिधियों ने भाईचारे का संदेश देते हुए मिलकर पंचायत को विकास की दिशा में आगे ले जाने का वायदा किया।
सभी ने इस दौरान अपने अपने विचार भी व्यक्त किए। शपथ ग्रहण करने से पूर्ण हुई पंचायत प्रतिनिधियों की इस विशेष मुलाकात ने आपसी समन्वय को बढ़ावा दिया है। इस दौरान सभी वार्डों के वार्ड सदस्य, प्रधान तथा उपप्रधान मौजूद रहे। सुशील ठाकुर ने सभी को निवास स्थान पर पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रतिनिधियों की यह नव निर्वाचित टीम पंचायत को विकास की दिशा में आगे लेकर जाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





