भारत

धर्म गुरु दलाई लामा को मिला ग्रैमी अवार्ड

Shantanu Roy
4 Jun 2026 5:27 PM IST
धर्म गुरु दलाई लामा को मिला ग्रैमी अवार्ड
x
Hospice. धर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को बुधवार को मैक्लोडगंज में ग्रैमी अवार्ड भेंट किया गया। यह सम्मान प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार और सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने अपने परिवार सहित धर्मगुरु से मुलाकात के दौरान प्रदान किया। उस्ताद अमजद अली खान ने कहा कि दलाई लामा को ग्रैमी अवार्ड मिलना विश्व स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अवार्ड प्राप्त करने के बाद धर्मगुरु काफी प्रसन्न दिखाई दिए। इस अवसर पर उन्होंने दलाई लामा का आशीर्वाद भी लिया। अमजद अली खान ने कहा कि उनका और दलाई लामा का संबंध चार दशक
पुराना है।


उन्होंने बताया कि धर्मगुरु के 80वें जन्मदिवस पर उन्होंने दिल्ली में विशेष प्रस्तुति भी दी थी। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सहनशीलता और धैर्य जीवन की सबसे बड़ी कुंजी हैं। इस अवसर पर अमजद अली खान के पुत्र अयान अली बंगश और अमान अली बंगश भी मौजूद रहे। दोनों ने कहा कि दलाई लामा से मिलना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि धर्मगुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें अत्यंत खुशी हुई और अवॉर्ड ग्रहण करते समय दलाई लामा के चेहरे पर विशेष प्रसन्नता देखने को मिली। गौरतलब है कि उस्ताद अमजद अली खान देश के प्रतिष्ठित शास्त्रीय संगीतकारों में शामिल हैं और उन्हें वर्ष 1991 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
Next Story