भारत

ट्रैफिक-तंग सडक़ों से मिलेगी निजात, 45-50 मिनट में तय होगा पांवटा का सफर

Shantanu Roy
17 May 2026 5:54 PM IST
ट्रैफिक-तंग सडक़ों से मिलेगी निजात, 45-50 मिनट में तय होगा पांवटा का सफर
x
Paonta Sahib. पांवटा साहिब। उत्तराखंड और हिमाचल को जोडऩे वाला नेशनल हाई-वे-707 फोरलेन प्रोजेक्ट अब रफ्तार पकड़ चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने दावा किया है कि देहरादून से पांवटा साहिब तक 54 किलोमीटर लंबा यह हाई-वे अगस्त-2026 तक पूरी तरह तैयार होकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। अभी देहरादून से पांवटा साहिब गुरुद्वारा पहुंचने में ट्रैफिक और तंग सडक़ों के कारण डेढ़ से दो घंटे लग जाते हैं। फोरलेन बनने के बाद यही दूरी सिर्फ 45-50 मिनट में तय होगी। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि ईंधन की भी
बचत होगी।

1200 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मार्ग की मुख्य विशेषताएं यह हैं कि हर्बर्टपुर, विकासनगर और माजरी में बाइपास बनने से शहरों के अंदर लगने वाला जाम खत्म होगा। विकासनगर बाइपास सबसे लंबा 6.2 किमी का है। वहीं पांवटा यमुना नदी के किनारे कवांसी के पास 800 मीटर लंबी डबल-लेन टनल का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। यहां लाइटिंग और वेंटिलेशन का काम चल रहा है। यह टनल खतरनाक मोड़ों को बाइपास करेगी। उधर, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरके शर्मा ने बताया कि कुल 54 किमी में से 51 किमी पर डामरीकरण पूरा हो चुका है। विकासनगर के पास तीन किमी हिस्से में जमीन विवाद था जो अब सुलझ गया है। मानसून से पहले सडक़ चालू करने का लक्ष्य है, ताकि बरसात में यमुना किनारे भू-स्खलन से दिक्कत न हो।
Next Story