भारत

Sirmaur के शाठी पाशी का चौंतरा किताब का विमोचन

Shantanu Roy
4 Sep 2024 12:25 PM GMT
Sirmaur के शाठी पाशी का चौंतरा किताब का विमोचन
x
Nahan. नाहन। सिरमौर रियासत के शाठी पाशी का चौंतरा इतिहास पर गिरिपार क्षेत्र के शिक्षक माया राम शर्मा द्वारा रचित शाठी पाशी का चौंतरा सिरमौर रियासत गिरिपार क्षेत्र ग्राम टिटियाना के इतिहास पर लिखी किताब को विमोचन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ उच्च शिक्षा एवं तकनीकी मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा किया गया।

किताब का मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र के इतिहास को लिखित रूप प्रदान करना है, क्योंकि इससे पहले गिरिपार क्षेत्र में बहुत कम इतिहास लिखित रूप में उपलब्ध है। इस किताब में सिरमौर रियासत के इतिहास के साथ गिरिपार क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक ताने-बाने के साथ गांव में सिरमौर के राजा द्वारा स्थापित ऐतिहासिक शाठी पाशी चौंतरे का इतिहास शामिल किया गया है।
Next Story