भारत
हद है! समोसे के साथ प्याज देने से किया मना, दुकानदार और ग्राहक के बीच झगड़ा
jantaserishta.com
7 Aug 2024 4:55 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
गाली-गलौज और मारपीट.
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में मामूली सी बात पर बड़ा विवाद हो गया। यहां नाश्ते की एक दुकान चलाने वाले दुकानदार और ग्राहक के बीच सिर्फ इसलिए मारपीट हो गई क्योंकि उसने समोसे के साथ प्याज देने से इनकार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के बारहपत्थर चौक पर दो युवक नाश्ता करने गए थे। इन दोनों ने एक दुकान में समोसा और लिट्टी का ऑर्डर दिया था। ऑर्डर मिलने के बाद दुकानदार से प्याज की मांग की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब दुकानदार ने प्याज देने से इनकार कर दिया तब इसके बाद कहासुनी शुरू हो गई। दोनों युवकों की दुकानदार से इस मुद्दे पर बहस हो गई। लेकिन यह बहस जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में तब्दील हो गई। इसके बाद दुकान में रखे शीशों को तोड़ दिया गया। टूटे हुए शीशे के चपेट में आने से हंगामा कर रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सड़क पर हंगामे की जानकारी नगर थाने को भी दी गई। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। इधर घायल युवक के दोस्त का आरोप है कि तीन समोसा खाए थे। लेकिन जब प्याज की मांग की गई तो दुकानदार ने रंगदारी दिखाई और कहा कि खाना है तो खाओ वरना जाओ। युवक ने कहा, 'इसके बाद मैंने कहा कि आप समोसा खिलाते हैं तो प्याज दीजिए। जिसके बाद दुकानदार ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वहां पर मारपीट शुरू हो गई। हम किसी तरह वहां से भागे हैं।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





