भारत

JIO सिम बंद होने पर ग्राहक को आया भयानक गुस्सा, कंपनी पर किया केस

jantaserishta.com
7 Aug 2024 4:37 PM IST
JIO सिम बंद होने पर ग्राहक को आया भयानक गुस्सा, कंपनी पर किया केस
x
10.30 लाख रुपये का हर्जाना भी मांगा.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक रोचक मामला सामने आया है। टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो द्वारा बिना किसी नोटिस या सूचना के सिम बंद किए जाने पर ग्राहक ने कंपनी पर केस कर दिया। ग्राहक ने कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी से 10.30 लाख रुपये का हर्जाना भी मांगा है। यही नहीं जिला उपभोक्ता फोरम ने इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अंबानी और जियो के एक अन्य अधिकारी को नोटिस जारी किया। दोनों को 29 अक्टूबर को फोरम के सामने सशरीर उपस्थित होने को कहा गया है।
मुकेश अंबानी और जियो पर केस करने वाले परिवादी का नाम विवेक कुमार है, जो मुजफ्फरपुर के जुरन छपरा के रहने वाले हैं। उनके वकील एसके झा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पांच साल पहले विवेक ने आइडिया मोबाइल नंबर को जियो में पोर्ट कराया था। उस समय उन्होंने जियो की प्राइम मेंबरशिप ली थी। उसकी वैधता 25 मई 2025 तक है। वे अपने नंबर को नियमित तौर पर रिचार्ज भी कराते रहे। लेकिन जियो ने बिना किसी सूचना के उनका नंबर बंद कर दिया।
इसकी जानकारी लेने के लिए परिवादी विवेक कुमार ने जियो के स्थानीय कार्यालय से लेकर मुख्यालय तक पत्राचार किया। मगर कंपनी के अधिकारी टालमटोल करते रहे। मजबूरन उन्होंने उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया और कंपनी के खिलाफ परिवाद दायर किया। परिवादी का कहना है कि उनका मोबाइल नंबर वित्तीय लेनदेन से जुड़ा हुआ है। इसके बंद होने से उन्हें आर्थिक के साथ ही शारीरिक और मानसिक परेशानी भी हुई। इसलिए उन्होंने हर्जाने के तौर पर 10.30 लाख रुपये का दावा किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story