भारत

भारी बारिश के चलते दो मंजिला इमारत धराशाई, CCTV फुटेज आया सामने, देखें

jantaserishta.com
7 Aug 2024 4:29 PM IST
भारी बारिश के चलते दो मंजिला इमारत धराशाई, CCTV फुटेज आया सामने, देखें
x
आसपास के लोग चौंक गए.
अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भारी बारिश के चलते दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया। इस हादसे का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो मंजिला मकान को धराशाई होते देखा जा सकता है।
मकान के ध्वस्त होने से आसपास के लोग चौंक गए। घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जाजया जिला। घटना मंगलवार देर शाम की है जिसका अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। एसडीएम सुधीर कुमार ने घटनास्थल के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा, “हमें देर रात सूचना मिली थी कि इस बिल्डिंग में मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा था, जो कि भारी बारिश की जद में आकर जमींदोज हो गया। यह बिल्डिंग छत सहित गिरी है। यह बिल्डिंग अब पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो चुकी है। अब हमारी टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। इस बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे किसी भी नतीजे पर पहुंचा जा सके, लेकिन पूरी उम्मीद है कि हमें इस घटना के बारे में आगामी दिनों में एक ऐसा कोई सुराग जरूर मिलेगा, जिससे किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा।”
बता दें कि इससे पहले भी भारी बारिश के चलते कई इमारतों की जमींदोज होने की खबरें सामने आती रहीं हैं। अधिकांश मामलों में इमारतों की कमजोर बुनियाद इनके ध्वस्त होने की वजह बनती है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के इतर मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश से कई इमारतों के ध्वस्त होने की खबरें सामने आईं थीं, जिसके बाद नगर निगम ने ऐसे सभी जर्जर इमारतों को चिन्हित करने का निर्देश दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story