भारत

लालचंदन की तस्करी, छह गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 March 2022 10:14 PM IST
लालचंदन की तस्करी, छह गिरफ्तार
x

डेमो फोटो 

पढ़े पूरी खबर

पलवल: हरियाणा की पलवल पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छह ड्रग्स तस्करों गिरफ्तार किया है जिसमें से एक दिल्ली पुलिस का एएसआई भी है। यह लोग ड्रग्स की तस्करी बिलकुल उसी तरह कर रहे थे जैसा फिल्म पुष्पा में लालचंदन की तस्करी होती दिखाई गई है। तस्करों ने एक ट्रक में नारियल के नीचे मारिजुआना लेकर ओडिशा के रायगढ़ से नूंह और पलवल लाया जा रहा था। पुलिस के बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच तस्कर एएसआई शोएब, आसिफ, मोहम्मद, आस मोहम्मद, लखपत और तौफीक हैं जिनके पास से 1370 किलोग्राम मारिजुआना जब्त किया गया जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक है।

पलवल के पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि हमें एक गुप्त सूचना मिली कि ओडिशा से मेवात आए एक ट्रक में नारियल के नीचे मारिजुआना छिपा रखा है। इसके बाद हमने होडल के पास हाईवे पर हमने बैरिकेड्स लगाकर ट्रक की जांच की। इस दौरान ट्रक में नारियल के नीचे 1370 किलोग्राम मारिजुआना बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रक को एक कार एस्कॉर्ट कर रही थी जिसमें दिल्ली पुलिस का एएसआई शोएब था। हमने शोएब समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि मारिजुआना ओडिशा के रायगढ़ जिले से लादा गया था और नूंह व पलवल जिलों में ले जाया जा रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story