भारत

Red Gold 90 तो फ्रांसबीन हुई 60 रुपए किलो

Shantanu Roy
20 July 2024 9:51 AM GMT
Red Gold 90 तो फ्रांसबीन हुई 60 रुपए किलो
x
Nahan. नाहन। लगातार हो रही मानसून की बारिश ने जिला सिरमौर में फल व सब्जियों के दाम उछाल दिए हैं। बरसात के सीजन के बीच महंगी सब्जियों ने रसोई का स्वाद बिगाड़ दिया है। नाहन में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसका असर लोगों की जेब पर भी दिखने लगा है। सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने इन्हें आम आदमी की पहुंच से बाहर कर दिया है। शहर में अलग-अलग दुकानों पर सब्जियों के अलग-अलग दाम वसूले जा रहे हैं। कई दुकानदारों ने मूल्य सूची तक नहीं लगाई हुई है, जिससे लोग परेशान हैं। हर रसोई में इस्तेमाल होने वाला टमाटर 80 रुपए प्रति
किलो तक पहुंच गया है।

अरबी जैसी मौसमी सब्जियां 70 से 80 रुपए प्रति किलो के बीच हैं। बीन्स, शिमला मिर्च भी 50 से 60 रुपए किलो के बीच हैं। एक और रोजमर्रा की जरूरत वाली चीज प्याज अब सिरमौर के बाजारों में 50 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। पहाड़ी आलू भी नाहन में 50 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। लौकी, कद्दू, बैंगन, भिंडी जैसी सब्जियां भी 40 रुपए किलो के दामों पर बिक रही हैं। सीजन होने के बावजूद खीरा 40 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। वहीं फलोंं के दामों की बात की जाए तो केला 50 रुपए किलो, पपीता 60 रुपए, अनार 250 रुपए, सेब 200 से 300 रुपए, आम 40 से 80 रुपए और नाशपाती 100 रुपए किलो बिक रही है। जिला पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा पंजाब व चंडीगढ़ से सटा हुआ है। यंहा की अधिकांश फल व सब्जियां पड़ोसी राज्यों से आती है।
Next Story