महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटका में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट

Delhi दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटका के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 26 मई को मुंबई में मूसलधार बारिश हुई है। कर्नाटका के तटीय और दक्षिणी आंतरिक इलाकों में 27 मई से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है, और यह बारिश 1 जून तक जारी रह सकती है। उत्तर आंतरिक कर्नाटका में भी 27 से 30 मई के बीच भारी से अत्यधिक बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि तमिलनाडु में 31 मई तक आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, महाराष्ट्र के कोंकण में 27 मई को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 27 मई से केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, और 28 मई से 1 जून के बीच अत्यधिक बारिश की संभावना है।
मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि वे कर्नाटका, गोवा, और केरल के तटीय इलाकों से दूर रहें क्योंकि वहां समंदर में खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो सकती है।





