भारत
जिला में 12 करोड़ का रिकार्ड कारोबार, लोगों ने खूब की खरीददारी
Shantanu Roy
19 Oct 2025 5:58 PM IST

x
चंबा। जिला चंबा में धनतेरस के पावन मौके पर शनिवार को बारह करोड़ रुपए के आभूषणों, वाहनों व बर्तनों की खरीद के रिकार्ड कारोबार का अनुमान है। धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद को शुभ मानते हुए शनिवार को सर्राफा कारोबारियों की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी लाइनें लगी रहीं। लोगों ने सर्राफा कारोबारियों की दुकानों पर जमकर खरीददारी की। अकेले जिला के सराफा बाजार में ही दस करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। धनतेरस के मौके पर सुल्तानपुर और परेल कस्बे में स्थित आटोमोबाइल के शोरूमों पर भी खरीददारों की खासी भीड़ देखी गई। आटोमोबाइल के शोरूमों में दोपहिया वाहनों की खरीद में लोगों ने खासी दिलचस्पी दिखाई। शहर के बर्तन भंडार भी ग्राहकों की भीड़ से भरे दिखे। शनिवार सवेरे ही धनतेरस के मौके पर खरीददारी के लिए लोगों ने बाजार का रूख करना आरंभ कर दिया था। दोपहर बाद तक शहर के बाजार लोगों की भीड़ से गुलजार रहे।
धनतेरस के मौके पर सर्राफा बाजार में सर्वाधिक चहलकदमी दिखी। सर्राफा कारोबारियों की दुकानों पर उमड़ी भीड़ के चलते तिल धरने को जगह नहीं थी। सर्राफा कारोबारियों ने भी ग्राहकों की पंसद को ध्यान में रखकर आभूषणों के नए डिजाइन दिखाकर खरीददारी को प्रेरित किया। शनिवार को शहर में उमड़ी लोगों की भीड़ के चलते पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर रखना दिन भर चुनौती बना रहा। शनिवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में ट्रैफिक जाम से राहगीरों को दिक्कतें भी पेश आई। शहर के परेल व सुल्तानपुर कस्बे के आटोमोबाइल शोरूमों पर भी वाहनों की खरीद को लेकर लोग पहुंचे हुए थे। बर्तन भंडारों में भी लोगों की खूब भीड़ देखने को मिली। जिला के अन्य हिस्सों में भी धनतेरस के मौके पर बाजार लोगों की चहलपहल से गुलजार रहे। इन स्थानों पर भी लोगों ने जमकर खरीददारी की।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





