भारत

RBI Grade B Vacancy : भारतीय रिजर्व बैंक बी ग्रेड अधिकारी भर्ती

Apurva Srivastav
19 July 2024 7:20 AM GMT
RBI Grade B Vacancy : भारतीय रिजर्व बैंक बी ग्रेड अधिकारी भर्ती
x
RBI Grade B Vacancy : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बी ग्रेड अधिकारियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी और 16 अगस्त 2024 तक जारी रहेगी। इस बार कुल 94 पदों के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती का विस्तृत विज्ञापन 25 जुलाई 2024 को rbi.org.in पर प्रकाशित किया जाएगा। इस भर्ती के तहत ऑफिसर ग्रेड बी (DR) जनरल, ऑफिसर ग्रेड बी (DR) DEPR और DSIM ग्रेड बी (DR) ऑफिसर के पदों पर भर्ती होगी।
RBI ग्रेड बी ऑफिसर पदों पर होगी भर्ती:
ऑफिसर ग्रेड बी (DR) जनरल - 66
ऑफिसर इन ग्रेड बी (DR) DEPR- 21
ऑफिसर इन ग्रेड बी (DR) DSIM- 07
योग्यता- Qualification
बी ग्रेड ऑफिसर (जनरल): न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए।
ग्रेड बी अधिकारी (डीईपीआर) - अर्थशास्त्र या संबंधित विषयों में कम से कम 55% अंकों के साथ पीजी।
ग्रेड बी अधिकारी (डीएसआईएम): सांख्यिकी या संबंधित विषयों में न्यूनतम 55% अंकों के साथ।
अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष और न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है। नियमानुसार आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ- Important Dates
ऑनलाइन पंजीकरण (online registration) की आरंभ तिथि: 25 जुलाई, 2024
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 16 अगस्त, 2024
चरण 1, ऑनलाइन परीक्षा – ग्रेड बी डीआर जनरल – 8 सितंबर, 2024
चरण 1, ऑनलाइन परीक्षा – ग्रेड बी डीआर डीईपीआर (पेपर 1 और 2)/डीएसआईएम (पेपर 1) - 14 सितंबर, 2024
चरण II – ऑनलाइन परीक्षा, ग्रेड बी डीआर जनरल – 19 अक्टूबर, 2024
चरण II – ऑनलाइन परीक्षा, ग्रेड बी डीआर, डीईपीआर – पेपर 1 और 2, डीएसआईएम (पेपर II और III) – 26 अक्टूबर, 2024
चयन प्रक्रिया- Selection Process
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद, उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार पास करना भी अनिवार्य होगा। चरण 1 पास करने वाले उम्मीदवारों को चरण 2 में आमंत्रित किया जाएगा। चरण 2 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेरिट सूची घोषित की जाएगी।
Next Story