भारत

राहुल गांधी के लिए रावण चालीसा का पाठ पढ़ा, वीडियो वायरल

Nilmani Pal
17 Sept 2025 11:01 AM IST
राहुल गांधी के लिए रावण चालीसा का पाठ पढ़ा, वीडियो वायरल
x

दिल्ली। बीजेपी पार्टी और देश के कई प्रमुख संगठन शुरू से ही गांधी परिवार को हिन्दू धर्म का विरोधी मानती आ रही है, गांधी परिवार पर आरोप है कि हिन्दू-देवी देवताओं का अपमान कर देश को दो हिस्सों में बांटना चाहते है। कुछ दिन पहले जब रावण फिल्म रिलीज हुआ तब भाजपा ने एक कॉर्टून शेयर किया था। जिसमें राहुल गांधी को रावण के अवतार में दिखाया था। जिसके बाद जमकर राजनीती हुई थी।

अब इसी कड़ी में एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स राहुल गांधी की रावण अवतार तस्वीर पर रावण चालीसा पढ़ रहे है। जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिस ID से यह वीडियो पोस्ट किया गया है, उसमें पिछले कई वीडियो में भी राहुल गांधी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। राहुल गांधी लगातार निशाने पर है। जिसमें # टैग के साथ bjp sarkar बोध किया गया है। सोशल मीडिया आईडी का नाम @BJP _ SARKAR _ YOUTH _ POWER _ 001 है।

22 सितंबर से शारदा नवरात्र का पर्व शुरू हो रहा है, भाजपा के अनुसार कांग्रेस पार्टी इस पर्व को महत्त्व नहीं देती, जिसके कारण यह वीडियो बनाया गया है। हालांकि यह आईडी बीजेपी की ऑफिशियल आईडी है कि नहीं, इसकी पुष्टि हम नहीं करते है।


Next Story
null