भारत

मानसून से पहले स्कूलों में पहुंचे राशन

Shantanu Roy
26 Jun 2026 5:41 PM IST
मानसून से पहले स्कूलों में पहुंचे राशन
x
Kullu. कुल्लू। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने अधिकारियों को मानसून से पहले सभी विद्यालयों में राशन आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गुरुवार को पीएम पोषण योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह निर्देश दिए।श्निर्धारित मेनू का कड़ाई से पालन करें। एडीसी ने कहा कि छात्रों को पौष्टिक भोजन देने के लिए पीएम पोषण योजना के तहत तय चार प्रकार के साप्ताहिक मेनू की जानकारी साझा की जाए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्धारित मेनू का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को निर्देशों का सख्त अनुपालन
सुनिश्चित करने को कहा।


एडीसी ने कहा कि बच्चों के पोषण स्तरए स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार के लिए जमीनी स्तर पर नियमित निगरानी, निरीक्षण और फॉलो.अप किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि जिला कुल्लू के सभी स्कूलों में पीएम पोषण योजना पूरी प्रतिबद्धता से लागू है। इससे प्री-प्राइमरी, प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्तर के कुल 34950 छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। पेयजल सुनिश्चित करने के लिए रसोइयों का नियमित निरीक्षण हो रहा है। जिले के 991 स्कूलों में न्यूट्रिशन गार्डन बने हैं। इनमें 764 स्कूलों ने उपलब्ध भूमि पर, 338 ने भूमि के साथ बर्तनों-गमलों में और 227 ने केवल बर्तनों.गमलों में गार्डन तैयार किए हैं। 8 स्कूलों में काम जारी है। इस पहल से स्कूल परिसरों में करीब 8 बीघा भूमि का उपयोग हुआ है। स्थानीय समुदायों और एसएमसी की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्थिति भोजन योजना को लोकप्रिय बनाया जा रहा है। इस तिमाही में जिले के 11 स्कूलों में श्तिथि भोजन दिवस मनाया गया।
Next Story