भारत

बनाया निशाना रेप पीड़िता के भाई ने आरोपी की बहन को, पुलिस भी हैरान

jantaserishta.com
13 Aug 2024 1:23 PM IST
बनाया निशाना रेप पीड़िता के भाई ने आरोपी की बहन को, पुलिस भी हैरान
x

सांकेतिक तस्वीर

डिजिटल साक्ष्य के आधार पर आरोपी पकड़ाया.
आगरा: यूपी के आगरा में एक युवक की बहन के साथ दुराचार हुआ। युवक ने आरोपित की बहन को जाल में फंसाकर उसके साथ दुराचार किया। मुकदमा दर्ज हुआ तो पुलिस को लगा कि पेशबंदी हो सकती है। छानबीन की तो साक्ष्य मिले। एक होटल में जाने के फुटेज के आधार पर दुराचार पीड़िता का भाई भी दुराचार में जेल भेजा गया।
पीड़िता जगदीशपुरा क्षेत्र की निवासी है। उसने सिकंदरा थाने में दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया था। हाइवे स्थित एक होटल की घटना बताई थी। पुलिस को बताया था कि उसका भाई दुराचार के आरोप में जेल में बंद है। जिस युवती की वजह से भाई जेल गया उस युवती के भाई ने उससे संपर्क किया। कहा कि जमानत में मदद करा देगा। वह उसकी बातों में आ गई। उसके साथ होटल में चली गई। वहां उसने उसके साथ दुराचार किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया था दो साल पहले उसका भाई एक प्रेम संबंध में एक किशोरी को ले गया था। किशोरी के परिजनों ने अपहरण और पोक्सो का मुकदमा लिखा दिया। लड़की बरामद हुई। बयान के आधार पर दुराचार की धारा बढ़ा दी। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि डिजिटल साक्ष्य के आधार पर आरोपित को पकड़ा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story