
x
Nahan. नाहन। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव (गु्रप-1) का भव्य समापन समारोह डा. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर समारोह के मुख्यातिथि विधायक अजय सोलंकी तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आरपी तिवारी रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विभव कुमार शुक्ल ने बताया कि इस तीन दिवसीय विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में कुल 11 प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिनमें प्रदेश के 62 महाविद्यालयों से आए लगभग 550 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आयोजन सचिव प्रो. रीना चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन, गुरुद्वारा समिति, हिंदू आश्रम, जिला खेल कार्यालय, उद्योगपति सचिन जैन एवं अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के समन्वयक डा. देवराज शर्मा तथा वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी डा. विवेक नेगी ने सलाहकार के रूप में कार्यक्रम में भूमिका निभाई।
इस अवसर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता अंग्रेजी में प्रथम पीजी सेंटर शिमला रोबिन एवं राधिका, हिंदी वाद-विवाद में प्रथम राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर रोनी एवं काशिश, पेंटिंग में प्रथम सोलन कालेज विनीत कश्यप, कोलाज मेकिंग में प्रथम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला अंजलि, क्ले मॉडलिंग में पीजी सेंटर शिमला की वृष्टि गिल प्रथम स्थान पर रही। कार्टूनिंग में प्रथम स्थान पीजी सेंटर शिमला की अंबिका पंवार ने प्राप्त किया। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीसी फाइन आर्ट्स कालेज शिमला के राघव नाहर ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान सोलन कालेज के हर्ष कुमार ने प्राप्त किया। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में संजौली कालेज की निकिता धीमान प्रथम, जबकि हिंदी भाषण प्रतियोगिता में शिलाई कालेज की रंजना प्रथम रही। इसी तरह क्विज प्रतियोगिता में एमपीजी कालेज अंब के विनय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





