भारत

रामशहर की प्रतिभा शर्मा बनी सेना में लैफ्टिनैंट

Shantanu Roy
13 Sep 2023 9:28 AM GMT
रामशहर की प्रतिभा शर्मा बनी सेना में लैफ्टिनैंट
x
नालागढ़। सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल की बेटी प्रतिभा शर्मा सेना में लैफ्टिनैंट चयनित हुई हैं। बेटी ने गांव के साथ-साथ जिला सोलन का नाम रोशन किया है। लैफ्टिनैंट प्रतिभा शर्मा पुत्री कर्नल मनोहर लाल शर्मा गांव न्यू पंचायत जयनगर तहसील रामशहर जिला सोलन से ताल्लुक रखती हैं। लैफ्टिनैंट प्रतिभा के पिता आर्मी में बतौर कर्नल सेवाएं दे रहे हैं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद गांव लौटी बेटी का ग्रामीणों ने स्वागत किया।
छोटी उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने के लिए इलाका वासियों ने बेटी को आशीर्वाद प्रदान किया एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं परिजनों ने बेटी के आगमन पर जगराते का आयोजन किया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरदीप बावा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरप्रीत सैनी, जिला परिषद सदस्य राहुल शर्मा, प्रधान कृष्णा शर्मा ने भी बेटी की उपलब्धि पर हाॢदक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। हरदीप बावा ने कहा कि प्रतिभा शर्मा ने इस उपलब्धि को हासिल कर अपना नाम ही नहीं बल्कि प्रदेश एवं जिले व गांव का नाम भी रोशन किया है।
Next Story