
x
Nahan. नाहन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड कर्मचारी यूनियन गिरि की सोमवार को आम सभा का आयोजन हुआ। यूनियन के वरिष्ठ उप-प्रधान (उत्पादन) भगवन दास की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी 15 अक्तूबर को पीटर हॉफ शिमला में होने वाले 18वें महाअधिवेशन के सफल आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक का सबसे महत्त्वपूर्ण एजेंडा पुरानी कार्यकारिणी (गिरि यूनिट) को भंग करना और नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन करना रहा। इस दौरान नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन कर उन्हें शपथ दिलाई गई। नई गठित कार्यकारिणी में रामलाल (इलेक्ट्रीशियन) को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जगपाल सिंह (हेल्पर) को वरिष्ठ उप-प्रधान, जबकि रमेश चंद (इलेक्ट्रीशियन, जतेओं), लछमन सिंह (सिविल/चौकीदार) और जगदीश चंद (फिटर) को उप-प्रधान चुना गया है। संगठन के महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) रोहित शर्मा (जेओए-आईटी) बनाए गए हैं। अनिल कुमार (क्लर्क) को संयुक्त सचिव, प्रदीप कुमार को वित्त सचिव और पंकज कुमार को संयुक्त वित्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा स्वरूप सिंह (जेई-पीएचई) को संगठनात्मक सचिव, हंसराज (जेई-पीएचई) को मुख्य सलाहकार, भरत सिंह (जेई-पीएचई) को प्रचार सचिव और राजेश ठाकुर (स्पेशल फोरमैन-एचएम) को प्रेस सचिव के पद पर चयनित किया गया है। नवनियुक्त प्रधान सचिव रोहित ने बताया कि नई कार्यकारिणी आगामी महाअधिवेशन को सफल बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्त्परता से कार्य करेगी। वहीं वरिष्ठ उप-प्रधान भगवन दास ने इस अवसर पर कहा कि संगठन की एकता और सक्रियता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी को मिलकर 18वें महाअधिवेशन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना है, ताकि कर्मचारियों के हितों और उनकी न्यायसंगत मांगों को मजबूती से उठाया जा सके। भगवान दास ने भरोसा जताते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी पूरे समर्पण के साथ काम करेगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





