भारत

राकेश जम्वाल ने कांग्रेस पर कसा तंज

Shantanu Roy
23 April 2024 12:55 PM GMT
राकेश जम्वाल ने कांग्रेस पर कसा तंज
x
सुंदरनगर। भाजपा मुख्य प्रवक्ता व विधायक राकेश जम्वाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सेरीकोठी और जरल में जनसंपर्क किया और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कांग्रेस का अस्तित्व एक क्षेत्रीय दल से ज्यादा कुछ नहीं रह गया हैं। 41 से ज्यादा दलों के इक्क्ठा होने पर बनाया ‘इंडी गठबंधन’ से आधे से ज्यादा दल किनारा कर चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने चुनाव घोषणा पत्र जिसे कांग्रेस ने न्यायपत्र का नाम दिया है।
वो जनता को बताए कि क्या वो मात्र कांग्रेस का मेनिफेस्टो हैं या तमाम इंडी गठबंधन का जिसे सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी द्वारा रिलीज किया गया हैं। ऐसे में उस मेनिफेस्टो की प्रासांगिकता कितनी रह जाती है, यह जनता के लिए सोचने का विषय हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जहां 400 सीटों के लिए लड़ रही है, वहीं कांग्रेस 40 सीटों के लिए संघर्ष कर रही है। विधायक राकेश जंवाल ने कहा 2014 और 2019 में भी हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी और 2024 में भी हम प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
Next Story