भारत

राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने ढगवार मिल्क प्लांट का किया दौरा

Shantanu Roy
17 Jun 2026 5:31 PM IST
राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने ढगवार मिल्क प्लांट का किया दौरा
x
Hospice. धर्मशाला। केंद्र सरकार के ‘12 साल विश्वास के, विकास के’ जनकल्याण कार्यक्रम’ के तहत राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने धर्मशाला से विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर शर्मा की अगवाई में ढगवार में निर्माणाधीन अत्याधुनिक मिल्क प्लांट का दौरा किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) द्वारा निर्मित यह राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट है और इसकी विशेषता यह है कि यह विधायक सुधीर शर्मा की देखरेख में उनके विधानसभा क्षेत्र में आकार ले रहा है। कार्यक्रम में सांसद राजीव भारद्वाज भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान सांसद सुधांशु त्रिवेदी को प्लांट की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि धर्मशाला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और इसमें विधायक सुधीर शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Next Story