भारत

राजनाथ सिंह ने इटली में की रक्षा उद्योग क्षेत्र पर चर्चा

jantaserishta.com
10 Oct 2023 1:31 PM IST
राजनाथ सिंह ने इटली में की रक्षा उद्योग क्षेत्र पर चर्चा
x
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इटली और फ्रांस की अपनी यात्रा के पहले चरण के दौरान रोम में इटली के रक्षा मंत्री ग्वीदो क्रोसेत्तो के साथ बातचीत की। इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण, सूचना साझा करने, समुद्री अभ्यास और समुद्री सुरक्षा सहित रक्षा सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा की।
भारतीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक भारत और इटली के बीच हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में चर्चा का केंद्र रक्षा उद्यमों में सहयोग के अवसरों की तलाश रहा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने रक्षा क्षेत्र में भारत और इटली की पूरक क्षमताओं और संयुक्त विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।
रक्षा मंत्री ने इटली की रक्षा कंपनियों और भारतीय स्टार्ट-अप के बीच बातचीत को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। बैठक के बाद रक्षा क्षेत्र में सहयोग संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह समझौता सुरक्षा और रक्षा नीति, अनुसंधान एवं विकास, सैन्य क्षेत्र में शिक्षा, समुद्री डोमेन जागरूकता, रक्षा जानकारी साझा करना और औद्योगिक सहयोग, जिसमें सह-विकास, सह-उत्पादन और संयुक्त उद्यमों की स्थापना शामिल है, जैसे विभिन्न रक्षा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देगा।
इससे पहले, राजनाथ सिंह को विला मदामा में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सिआम्पिनो हवाई अड्डा पहुंचने पर रक्षा मंत्री का इटली में भारतीय राजदूत डॉ. नीना मल्होत्रा और वरिष्ठ इतालवी अधिकारियों ने स्वागत किया।
राजनाथ सिंह 9 से 12 अक्टूबर तक इटली और फ्रांस के दौरे पर हैं। अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण के दौरान, रक्षामंत्री रोम में इटली के रक्षामंत्री ग्वीदो क्रोसेत्तो से मुलाकात की है। मार्च 2023 में इटली के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान भारत और इटली के बीच संबंधों को रणनीतिक भागीदारी तक बढ़ाया गया था। यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण के दौरान, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पेरिस में अपने समकक्ष, फ्रांसीसी सशस्त्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ 5वीं वार्षिक रक्षा वार्ता में सम्मिलित होंगे।
भारत और फ्रांस ने हाल ही में रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया था। दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण औद्योगिक सहयोग सहित सशक्त और व्यापक द्विपक्षीय रक्षा संबंध हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story