भारत
राजेश धर्माणी ने जलतरंग जोश महोत्सव के शुभारंभ पर किया खुलासा
Shantanu Roy
22 Nov 2025 3:59 PM IST

x
बिलासपुर। प्रदेश सरकार हिमुडा के माध्यम से बद्दी और सिरमौर के सराहां क्षेत्र में नई टाउनशिप विकसित कर रही है। इसी तर्ज पर बिलासपुर जिला में भी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थापित करने की योजना है, जिसके लिए उपयुक्त जमीन की तलाश की जा रही है। जिला के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है तथा आने वाले समय में बिलासपुर रेलवे मार्ग से भी जुड़ जाएगा, जिससे जिला की व्यापारिक गतिविधियों में भी महत्त्वपूर्ण वृद्धि होगी। यह खुलासा गोबिंद सागर झील के लुहणू मैदान के समीप आयोजित तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ करने के बाद नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षाए व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने किया।
उन्होंने बताया कि बिलासपुर के औहर में एक बड़ा पर्यटन केंद्र विकसित किया जा रहा है, जिस पर अब तक लगभग 100 करोड़ रुपए से अधिक व्यय किए जा रहे हैं जिससे पर्यटकों के लिए रहने व सुविधाओं का व्यापक ढांचा विकसित होगा। उन्होंने बताया कि सरकार जिला बिलासपुर में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राजेश धर्माणी के अनुसार जिला स्तर पर आयोजित होने वाले मेलों और गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। इससे न केवल नागरिकों को जिला में आयोजित होने वाले मेल व उत्सवों की जानकारी आसानी से उपलब्ध रहेगी, बल्कि उभरते प्रतिभाशाली युवाओं को मंच भी मिलेगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





