भारत

Rajasthan Panchayat Election 2021: आज घोषित होंगे राजस्थान के 6 जिलों के नतीजे, जोधपुर पर रहेगी नजर

Deepa Sahu
4 Sept 2021 12:27 AM IST
Rajasthan Panchayat Election 2021: आज घोषित होंगे राजस्थान के 6 जिलों के नतीजे, जोधपुर पर रहेगी नजर
x
आज घोषित होंगे राजस्थान के 6 जिलों के नतीजे

जोधपुर. राजस्थान में 6 जिलों में पंचायत चुनाव (Rajasthan Panchayat Election 2021) के नतीजे शनिवार को घोषित किए जाएंगे. पंचायत चुनाव के ये परिणाम कांग्रेस और बीजेपी में चल रहे अंदरूनी घमासान को देखते हुए अहम है. गहलोत (CM Ashok Gehlot) मंत्रीमंडल में फेरबदल को लेकर कांग्रेस हाईकमान के दबाब के बावजूद सीएम गहलोत के विस्तार न करने के चलते कांग्रेस नेताओं की नजरें इन चुनाव में गहलोत की परफॉर्मेंस पर टिकी है.

सचिन पायलट (Sachin Pilot) भी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. अगर नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं हुए तो पायलट फिर बदलाव के लिए दबाव डालने की कोशिश कर सकते हैं. कुठ ऐसे ही हालात बीजेपी में है.वसुंधरा राजे खेमे के राजे को सीएम चेहरा बनाने की मांग के बीच अगर बीजेपी की परफॉर्मेंस कमजोर रहती है और राजे गुट हमलावर हो सकता है. जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और सिरोही जिले के नतीजे आज आएंगे. 27 जिलों में पहले ही चुनाव हो चुके है जिनमें बीजेपी कांग्रेस पर भारी रही है.


जोधपुर पर रहेगा फोकस
गांव की सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. राजस्थान (Rajasthan Panchayat Election) के 6 जिलों में शनिवार को मतगणना होगी. लेकिन प्रदेश में किसी सीट पर सबकी नजर है तो वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ग्रह नगर जोधपुर पर है. जोधपुर में जिला प्रमुख किस पार्टी का होगा, यह सभी जानना चाहते हैं. इस बीच जोधपुर के 36 वार्डो के सभी प्रत्याशियों को भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग रेसोर्ट में रख बाड़ेबंदी करने की भी खबर सामने आ रही है. प्रदेश का दूसरे सबसे बड़ा शहर में आज सुबह मतगणना होगी. जोधपुर में कौन सी पार्टी बहुमत लाती है, यह सभी जानना चाहते हैं. वैसे तो जोधपुर में 37 वार्डों में चुनाव होने थे. लेकिन एक वार्ड में निर्वरोध चयन होने से कांग्रेस का खाता पहले ही खुल गया है. वहीं 36 वार्डों के मतगणना के बाद परिणाम अब सामने आएंगे.
Next Story