
विपिन रघुवंशी ने यह भी मांग की कि इस केस में राजा की मां से भी पूछताछ की जाए ताकि पूरे घटनाक्रम की गहराई तक पहुंचा जा सके। बता दें कि इस हत्याकांड में गिरफ्तार सभी 5 आरोपियों को 11 जून को शिलांग जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। कस्टडी खत्म होने के बाद आज फिर उनकी पेशी हुई, जहां से तीन आरोपी जेल भेजे गए। वहीं, सोनम और राज की कस्टडी दो दिन बढ़ाई गई। बता दें कि राजा रघुवंशी (28) और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी (24) 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे। मामले की जांच के दौरान राजा रघुवंशी का शव बरामद किया गया था।
इस मामले की जांच के दौरान गिरफ्तारी के बाद, सभी पांचों आरोपियों सोनम और चार अन्य सोनम का प्रेमी राज सिंह कुशवाह (21), आनंद सिंह कुर्मी (23), आकाश राजपूत (19) और विशाल सिंह चौहान (22) को 11 जून को शिलांग के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने सभी पांचों आरोपियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर (मध्य प्रदेश) में हुई थी और 20 मई को हनीमून के लिए दोनों गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे।





