भारत

दरकोली में पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने से घरों में घुस रहा बरसाती पानी

Shantanu Roy
20 Jun 2026 5:19 PM IST
दरकोली में पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने से घरों में घुस रहा बरसाती पानी
x
Sarkaghat. सरकाघाट। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत पौटा के दरकोली क्षेत्र में ग्रामीण सडक़ पर निर्मित पुलिया की ऊंचाई बढ़ाए जाने के कारण बरसाती पानी की निकासी बाधित होने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह व मस्तराम ने लोक निर्माण विभाग पर निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दरकोली पंचायत को अपर बरोट बड़ोई और सिहारल गांवों से जोडऩे वाली ग्रामीण सडक़ पर नाले के ऊपर हाल ही में पुलिया का
निर्माण किया गया था।


ग्रामीणों के अनुसार निर्माण के दौरान पुलिया की दोनों ओर की चिनाई पूरी हो चुकी थी और लैंटर डाला जाना था, लेकिन बाद में विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिया की ऊंचाई बढ़ा दी गई। उस समय स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए आशंका जताई थी कि इससे बरसात के पानी की निकासी प्रभावित होगी और आसपास के घरों को नुकसान पहुंच सकता है। उनका आरोप है कि विभाग की ओर से उचित जल निकासी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पहली ही बारिश में स्थिति गंभीर हो गई। पुलिया के दोनों ओर पानी जमा होने पर समीपवर्ती मकानों में घुस गया।
Next Story