छत्तीसगढ़

रायपुर में होली पर पुलिस प्रशासन अलर्ट, जगह-जगह लगाए बैरिकेड्स

Nil dhankar
3 March 2026 7:25 AM IST
रायपुर में होली पर पुलिस प्रशासन अलर्ट, जगह-जगह लगाए बैरिकेड्स
x

रायपुर। कल यानी 4 मार्च को ​होली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी से ही होली की धूम मची हुई है। त्योहार को लेकर बाजारों में खासा भीड़ देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर हर तरफ रंग उड़ रहा है। त्योहार में इस बार किसी भी तरह का खलल न पड़े इसके लिए पुलिस भी अब अलर्ट हो गई है। शहर में होली के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने इस बार प्लान तैयार किया है। होली के दिन सड़क पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस सड़क में पेट्रोलिंग के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी।

होली में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस बार रायपुर पुलिस ने खास इंतजाम किया है। पुलिस ने ड्रोन कैमरों का सहारा लिया है और शहर के प्रमुख चौक चौराहों, घनी बस्तियों और व्यस्त इलाकों में ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

होली के त्योहार को दखते हुए पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। त्यौहार में कानून-व्यवस्था नहीं बिगड़े इसके लिए राजधानी रायपुर में 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है वह सभी सोमवार शाम से बुधवार शाम तक लगातार ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रिपल बाइक-स्कूटी सवारों पर एक्शन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Story
null