
x
Salooni. सलूणी। सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत सूरी के तितराड गांव में बुधवार को हुई भारी बारिश के दौरान आए फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आए तेज पानी और मलबे के बहाव से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र राहत के साथ स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से बहकर आए मलबे के कारण स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में नुकसान और बढ़ सकता है। ग्रामीण पृथू, लच्छो, अनुपा, कमलो और संजय सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान करने, नुकसान का सर्वे करवाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए स्थायी सुरक्षा कार्य करवाने की मांग की है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





