
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान और 29°C से 31°C और न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के बीच रहने की संभावना है. 16 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. 15 से 19 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बिजली गिरने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 15 से 19 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश होने वाली है. इस बीच उत्तर प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भी हल्की बारिश, गरज-चमक और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना है.
वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है.
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
(वीडियो पंडित पंत मार्ग से है) pic.twitter.com/gnDnrzsqWK





