
x
Chamba. चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन होने से करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के चलते धरवाला, त्रिलोचन महादेव, बत्ती दी हट्टी, दुर्गेठी के पास पहाडिय़ों से चट्टानें और मलबा सडक़ पर आ गिरा, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया।
हालांकि बत्ती दी हट्टी के पास लगातार पत्थर गिरने के कारण सडक़ बहाल करने में करीब पांच घंटे लग गए। दोपहर बाद यातायात सामान्य होने पर रास्ते में फंसे वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। एनएचएआई के साइट इंचार्ज इंजीनियर साहिल चंदेल ने बताया कि भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हुआ था, जिसे पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी मशीनों के साथ अतिरिक्त मैनपावर भी तैनात की गई है, ताकि आवश्यकता पडऩे पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





