भारत

बारिश ने खोली पोल, नींद से जागा नगर निगम

Shantanu Roy
18 Jun 2026 5:27 PM IST
बारिश ने खोली पोल, नींद से जागा नगर निगम
x
Market. मंडी। मंडी शहर में हुई भारी बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जलभराव और जल निकासी की गंभीर समस्या सामने आने पर नगर निगम मंडी हरकत में आया है। शहर में विभिन्न स्थानों पर नालियों और नालों के अवरुद्ध होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद नगर निगम की नींद टूटी है और विशेष सफाई एवं जल निकासी अभियान शुरू करते हुए शहरभर में राहत कार्य तेज कर दिए हैं। मंगलवार शाम को हुई बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में नालियों और नालों में जमा मलबे, मिट्टी और कूड़े-कचरे के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई थी।

जिससे सडक़ों और रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए नगर निगम ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर संवेदनशील और संभावित जलभराव वाले स्थानों की पहचान की तथा क्षेत्रवार कार्ययोजना तैयार की। नगर निगम प्रशासन द्वारा विभिन्न टीमों का गठन कर उन्हें विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बुधवार सुबह से ही निगम की टीमें शहर के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर नालियों और नालों की सफाई में जुट गईं। अभियान के तहत पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों, फील्ड स्टाफ और मशीनरी को तैनात किया गया है।
Next Story