
x
Keylong. केलांग। लाहुल-स्पीति जिला में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक हुई बारिश ने एक बार फिर जनजीवन और आवाजाही पर असर डाला। लगातार बारिश के कारण कई छोटे-बड़े नालों का जलस्तर बढ़ गया, जबकि नदियां भी पूरे उफान पर रहीं। बारिश के बाद सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में जाहलमा नाला भी शामिल रहा, जहां तेज बहाव के कारण आवागमन प्रभावित हुआ। सीमा सडक़ संगठन ने युद्धस्तर पर काम करते हुए जाहलमा नाले पर अस्थायी मार्ग को पुन: फोर वाई फोर वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्र में झूला (सस्पेंशन ब्रिज) निर्माण का कार्य भी तेजी से जारी है। लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है। अटल टनल के पास सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए है। बारिश के दौरान यह हादसा पेश आया है। मंगलवार देर रात से जारी भारी बारिश के चलते यहां रोहतांग सहित बारालाचा, शिंकुला दर्रा में फिर से ताजा हिमपात हुआ है। हालांकि बर्फ इतनी अधिक नहीं हुई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





