भारत

गेहूं की कटाई में बारिश और तूफान ने डाला खलल

Shantanu Roy
3 April 2024 12:46 PM GMT
गेहूं की कटाई में बारिश और तूफान ने डाला खलल
x
स्वारघाट। पिछले दिनों प्रदेश में मौसम के बिगड़े मिजाज से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सारी फसल खेतों में बिछ गई है। बताते चलें कि पंजाब सीमा से सटे चंगर क्षेत्र में गेहूं, सरसों व चने की फसल पक चुकी है। वहीं किसान गेहूं की फसल काटने के लिए तैयार थे। लेकिन बारिश और तुफान ने किसानों की मुश्किलों को दोगुना कर दिया है। कई किसानों ने तो प्रवासी मजदूरों को फसल की कटाई के लिये अडवांस पैसे देकर बुला लिया है। लेकिन अब किसानों को कुछ दिन कटाई के लिए रूकना पड़ेगा, जिससे किसानों का पैसा और समय दोनों बर्बाद होंगे और किसानों पर लेबर का अतिरिक्त बोझ बढेगा। किसानों को ऐसे में बोए बीज भी हासिल नहीं होगा।
बंपर फसल की बात तो दूर। कुल मिलाकर किसानों की पैदावार अच्छी न होने से उनकी आय नहीं होगी। ग्राम पंचायत बैहल की प्रधान करमजीत कौर, धरोट पंचायत के प्रधान एवं किसान सभा हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाग सिंह चौधरी, कोडांवाला पंचायत के प्रधान प्रदीप ठाकुर, री पंचायत के प्रधान बहादूर सिंह सहित कई समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सरकार से प्रभावित किसानों को गेहंू कि फसल के हूए नुकसान का मुआयना करवाकर उचित मुआवजे का प्रावधान करवाने का आग्रह किया है।
Next Story