
x
Shimla. शिमला। हिमाचल में मंगलवार मध्य रात्रि से भारी बर्फबारी शुरू होने की आशंका है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से यह आशंका जताई है। पश्चिमी विक्षोभ इरान के ऊपर और अरब सागर में सक्रिय है। हिमाचल में इसका असर 25 फरवरी से पहली मार्च तक बना रहेगा। इस दौरान मैदानी इलाकों में बिजली गरजने और आंधी चलने की आशंका बनी रहेगी। विभाग के अनुसार मंगलवार मध्य रात्रि से मैदानी इलाकों में भरी से बहुत भारी जबकि ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने आठ जिलों में बर्फबारी की आशंका जताई है। इनमें लाहुल-स्पीति और किन्नौर के अलावा चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, शिमला, मंडी और सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग ने इस संभावना को देखते हुए चंबा, कुल्लू, कांगड़ा और मंडी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट की संभावना जताई है। बारिश और बर्फबारी से राज्य में तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। रात का तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक खिसक सकता है, जबकि दिन के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक अंतर की आशंका बनी हुई है। कुकुमसेरी -11.2, केलांग -9.7, ताबो -7.5, कल्पा -1.3, मनाली 1.7, भुंतर 4.0, धर्मशाला 4.8, सोलन 5.2, पालमपुर 5.5, शिमला 6.2, ऊना 6.4, डलहौजी 6.7, चंबा 6.8, सुंदरनगर 7.3, कांगड़ा 7.4, मंडी 7.6, बिलासपुर 8.0 व नाहन 8.3 डिग्री सेल्सियस।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





