भारत

रेलवे कर्मी ने मां की हत्या कर मकान में लगाई आग, खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर किया आत्महत्या

jantaserishta.com
14 Nov 2021 6:39 AM IST
रेलवे कर्मी ने मां की हत्या कर मकान में लगाई आग, खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर किया आत्महत्या
x
पढ़े पूरी खबर

हरियाणा के जींद में एक रेलवे कर्मी ने शनिवार तड़के बुजुर्ग मां की कथित रूप से हत्या कर मकान में आग लगा कर दी और और बाद में खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

शहर थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि रेलवे कर्मी बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी और वह फिर मकान में आग लगा कर फरार हो गया।
रेलवे चौकी प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि सुबह गांव मोहलखेड़ा के निकट एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, वह रेलवे डी ग्रुप में कार्यरत था। उस पर अपनी मां की हत्या का आरोप है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, रेलवे कॉलोनी के निवासी अजय (32) ने शनिवार सुबह अपने क्वार्टर में बुजुर्ग मां माया देवी (65) की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी और फिर मकान में आग लगाकर वह फरार हो गया। मकान से उठती आग की लपटों को देख पड़ोसियों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
पुलिस के मुताबिक, आग बुझाने के क्रम में माया देवी की हत्या का खुलासा हुआ तो शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पता चला कि मौके से फरार अजय ने जयपुर से चंडीगढ़ जा रही रेलगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।
बताया जाता है कि पिछले करीब दो महीने से अजय बीमार एवं मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह अपनी ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था और अपने छोटे भाई विजय एवं मां माया के साथ रेलवे कॉलोनी में ही रह रहा था। दोनों भाइयों का ही अपनी-अपनी पत्नियों से विवाद चल रहा था।अजय रेलवे में ही डी ग्रुप में प्वायंटमैन के पद पर रेलवे स्टेशन नरवाना में नौकरी करता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story