भारत

चार साल बाद कांगड़ा घाटी में रेल सेवा बहाल, सिर्फ चलीं दो Train

Shantanu Roy
3 Jun 2026 5:55 PM IST
चार साल बाद कांगड़ा घाटी में रेल सेवा बहाल, सिर्फ चलीं दो Train
x
Kangra. कांगड़ा। चार साल बाद प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को नई उड़ान मिली। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने कांगड़ा रेलवे स्टेशन से नैरो गेज ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर कांगड़ा के विधायक पवन काजल और विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का, रेलवे के डीआरएम विवेक कुमार भी मौजूद रहे। रेलवेज़ अथॉरिटी के अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरे कार्यक्रम का
संचालन किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य है हिमाचल के हर कोने को रेल से जोडऩा। कांगड़ा की ये ट्रेन उसी संकल्प का हिस्सा है। डा.राजीव भारद्वाज ने कहा कि पहाड़ी राज्य में रेल नेटवर्क का विस्तार मतलब विकास की नई पटरी पर हिमाचल का आगे बढऩा। पवन काजल ने कहा कि कांगड़ा की जनता का दशकों पुराना सपना आज साकार हुआ है। गौर रहे कि अभी तक पठानकोट रेलवे स्टेशन से सात में से दो टे्रन ही बहाल की गई हैं।
Next Story