
x
परवाणू। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर कोटी तक मंगलवार से रेल सेवा शुरू हो रही है। रेलवे ने कालका से कोटी के बीच ट्रेन का ट्रायल किया जो सफल रहा। उसके बाद अधिकारियों ने परवाणू से कुछ दूरी पर स्थित कोटी स्टेशन तक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। प्रदेश में 8 से 10 जुलाई के बीच हुई भारी बारिश के बाद इस रेलमार्ग पर रेल सेवा स्थगित है। कोटी में ही सबसे पहले भूस्खलन हुआ था।
उसके बाद तो कोटी से लेकर शिमला तक कई स्थानों पर रेल पटरी हवा में लटकी हुई है। यही वजह है कि 5 सितम्बर तक रेल सेवा को पहले ही स्थगित किया है। अब तय हो गया है कि अभी फिलहाल रेल सेवा कोटी तक ही बहाल होगी। मंगलवार से कालका से कोटी तक सुबह 7 बजे और 8.20 बजे ट्रेन कालका से कोटी तक चलाई जाएगी। कोटी से कालका ट्रेन की वापसी शाम 3.55 और 4.20 पर होगी। कालका रेल स्टेशन के इंचार्ज सीता राम ने इसकी पुष्टि की है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh ki KhabarHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi KhabarHimachal Pradesh news updatehimachal pradesh news livehimachal pradesh news

Shantanu Roy
Next Story