भारत
चार मेडिकल स्टोरों पर छापे, नकली दवा की आंशका के चलते दबिश
Shantanu Roy
16 April 2025 3:50 PM IST

x
Hamirpur. हमीरपुर। ड्रग विभाग हमीरपुर की टीम ने नकली दवा बेचने के मामले में लदरौर के एक मेडिकल स्टोर में मंगलवार को छापेमारी की है। मेडिकल स्टोर से छापेमारी के दौरान नकली दवाई का स्टॉक बरामद नहीं हुआ है, लेकिन दुकान के दस्तावेज व कुछ रिकार्ड अपनी कस्टडी में लिया और मामले में जांच जारी है। इसके अलावा मेडिकल कालेज हमीरपुर की सिविल सप्लाई के मेडिकल स्टोर और दो-तीन मेडिकल स्टोरों में भी नकली दवा को लेकर दिन भर छापेमारी की गई है, लेकिन इन मेडिकल स्टोरों में नकली दवा का कोई भी प्रमाण नहीं मिला है।
ड्रग विभाग ने सीविल सप्लाई के एरिया मैनेजर के साथ ज्वाइंट इंस्पेक्शन में यह छापेमारी की है। बता दें कि मंडी जिला के सीविल अस्पताल सुंदरनगर में सीविल सप्लाई के मेडिकल स्टोर से बीते दिनों मिस ब्रांडेड दवा बरामद हुई है। ईटॉप-टीएच फोर टेबल्ट्स जो कि हमीरपुर जिला से सप्लाई हो रही थी। ड्रग विभाग हमीरपुर के ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश गौतम ने बताया कि ब्रांडेड दवाई ईटॉप-टीएच फोर टेबल्ट्स के हमीरपुर से सप्लाई होने के विभाग को इनपुट प्राप्त हुए थे। इसके तहत लदरौर के एक मेडिकल स्टोर में नकली दवाइयों का स्टॉक चैक किया गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





