मंत्री की छापेमारी, दफ्तर पर पहुंचे, चपरासी से पूछा-सच बताओ, साहब कितने बजे आते हैं

हिसार. हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री की छापेमारीडॉ कमल गुप्ता ने सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर हिसार में तोशाम रोड स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के दफ्तर पर छापेमारी की. मंत्री की छापेमारी में पूरे दफ्तर में सिर्फ एक ही अधिकारी मौके पर मौजूद मिला. एचएसवीपी प्रशासक समेत तमाम बड़े अधिकारी मौके से गायब मिले. इसके अलावा 80 फीसदी तक क्लर्क स्टाफ सदस्य अपनी ड्यूटी से गायब मिले. मौके से गायब अधिकारी व कर्मचारियों का बचाव करने के लिए अन्य स्टाफ ने उनके मूवमेंट पर होने का बहाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन मंत्री ने यहां पर उनको पकड़ लिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





