
एमपी। भोपाल में राहुल सोनिया गांधी के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी, उस वक्त राहुल गांधी ने यह फोटो खींचा है। ऐसा दावा सोशल मीडिया x में किया जा रहा है। बता दें कि पिछले साल भी इसी तरह की खबर आई थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे विमान में खराब वॉल्व मौजूद था, जिसे उड़ान भरने के बाद फिर से रिपेयर किया गया था. यह वॉल्व विमान के एयर प्रेशर को नियंत्रित करता है और अगर यह खराब हो जाए तो विमान में ऑक्सीजन लेवल पर असर डालता है, जिससे यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है.
राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ कई अन्य क्रू मेंबर भी उस समय विमान में सवार थे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विमान ने बेंगलुरु से भोपाल तक उड़ान भरी थी, जब इस वॉल्व में खराबी का असर दिखने लगा था. एयर प्रेशर घटने से उन्हें ऑक्सीजन मास्क लगाने पड़े थे.





