भारत

मतदाताओं के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे राहुल

Shantanu Roy
23 Aug 2025 3:24 PM IST
मतदाताओं के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे राहुल
x
Shimla. शिमला। कांग्रेस मुख्यालय में ‘वोट चोर-कुर्सी छोड़’ अभियान की शुरुआत को पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मतदाताओं के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने वोट चोरी के विरुद्ध एक संघर्ष आरंभ किया है और इस अभियान को हिमाचल प्रदेश में भी पूरी ताकत के साथ चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें दो बार चुनावों का सामना करना पड़ा। पहली बार वर्ष 2022 में जनता ने कांग्रेस पार्टी को 40 सीटें दी, लेकिन कुछ लोगों ने लोभ में आकर पार्टी को धोखा दिया और दोबारा चुनाव थोपे गए। लेकिन जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस के विधायकों की संख्या फिर से
40 हो गई।


उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता का कांग्रेस सरकार का साथ देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जनता का रुझान कांग्रेस पार्टी के प्रति देखने को मिल रहा है और सही नीतियां अपनाकर कांग्रेस पार्टी नया इतिहास रचने में सक्षम है। सीएम सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है और उम्मीद है कि जल्द ही पार्टी कार्यकारिणियां मंडल स्तर तक गठित कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पांच गुटों में बंटी है और हर गुट शक्ति प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी में केवल हाथ का गुट है। कांग्रेस पार्टी सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीक़े से पूरा कर रही है, लेकिन सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने पर केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए।
Next Story