भारत

इन कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों को ट्विटर पर राहुल गांधी करते हैं फालो

Khushboo Dhruw
9 Jun 2021 6:11 PM GMT
इन कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों को ट्विटर पर राहुल गांधी करते हैं फालो
x
कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ट्विटर पर फालो करते हैं।

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ट्विटर पर फालो करते हैं। इसके अलावा कांग्रेस की राजस्थान और पंजाब में भी सरकार है। इसमें सिर्फ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राहुल गांधी फालो करते हैं। राहुल ट्विटर पर 269 लोगों को फालो करते हैं।

इसमें छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को भले ही जगह नहीं मिली हो, लेकिन संगठन के नेताओं में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, कांग्रेस ओबीसी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष स्व. मोतीलाल वोरा के विधायक बेटे अरुण वोरा और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय शामिल हैं, जिन्हें राहुल फालो करते हैं। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर को भी राहुल फालो करते हैं।
कई मंत्री-विधायक अब भी राहुल के ट्विटर में नहीं
दरअसल, राहुल गांधी ने जमीन कार्यकर्ताओं को फालोबैक देना शुरू किया है। इस कड़ी में हाल ही में राष्ट्रीय सचिव बने विकास को कुछ दिनों पहले फालो किया है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव को भी राहुल फालो करते हैं। विकास ने कहा कि राहुल गांधी जमीनी कार्यकर्ताओं को फालो करते हैं। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता है। जनता से जुड़कर काम करने की प्रेरणा मिलती है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट काफी सक्रिय हुआ है। इसे सीधे राहुल गांधी फालो करते हैं। देश में टीका की समस्या हो या फिर कोरोना की दूसरी लहर में रेमडेसिविर की जरूरत, सभी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बेहतर परफार्मेस किया है।
राहुल ने 50 लोगों को ट्विटर पर किया अनफॉलो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों ट्विटर पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। राहुल गांधी ने पिछले दिनों लगभग 50 लोगों को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया था। इन लोगों में उनकी पार्टी के कुछ नेता, करीबी और पत्रकार शामिल हैं। अनफॉलो किए जाने वालों में अहमद पटेल और तरुण गोगोई जैसे नेता भी शामिल हैं जिनका हाल ही में निधन हो गया था।
फि‍लहाल यह साफ नहीं किया गया है कि राहुल के इस फैसले के पीछे वजह क्या है लेकिन उनकी ओर से अपने करीबी सहयोगियों को अनफॉलो करना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। उन्‍होंने जिनको अनफॉलो किया है उनमें अलंकार सवाई, कौशल विद्यार्थी शामिल हैं जो गांधी के कार्यालय में काम करते हैं। अनफॉलो किए जाने वालों में कनिष्क सिंह भी हैं जो पार्टी के ट्रस्‍ट और अन्य प्रतिष्ठानों का प्रबंधन करते हैं। कई रिपोर्टों में राहुल के इस कदम को भविष्य की रणनीति की तैयारी के लिहाज से महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। राहुल के लगभग 18.5 मिलियन फॉलोवर हैं।


Next Story