भारत

कांग्रेस नेता रोहिदास पाटिल के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक

Shantanu Roy
27 Sep 2024 11:55 AM GMT
कांग्रेस नेता रोहिदास पाटिल के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक
x
बड़ी खबर

New Delhi. नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री दाजी साहेब रोहिदास पाटिल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वे महाराष्ट्र के एक समर्पित लोकप्रिय नेता और कर्तव्यनिष्ठ कांग्रेसी थे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान धुले में उनकी सहभागिता का सौभाग्य मिला था। उनके साथ हुई गहरी और रोचक चर्चाएं बहुत याद आएंगी। इस तकलीफ के समय में कुणाल पाटिल जी समेत उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। महाराष्ट्र और देश के प्रति उनकी सेवा भावना अविस्मरणीय रहेगी।




कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोहिदास पाटिल का संक्षिप्त बीमारी के कारण शुक्रवार को महाराष्ट्र के धुले स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पाटिल ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वह 84 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। पाटिल के परिवार में दो बेटे विधायक कुणाल, विनय पाटिल और बेटी स्मिता हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राज्य की हालिया यात्रा के दौरान रोहिदास पाटिल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।


पाटिल, कांग्रेस की विभिन्न सरकारों के दौरान कैबिनेट मंत्री रहे थे। उन्होंने लंबे समय तक धुले ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और अब उनके बेटे कुणाल इस सीट से विधायक हैं। पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस ने एक अनुभवी नेता खो दिया। राकांपा (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा कि पाटिल फेफड़े से संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। पवार ने अपने पोस्ट में कहा कि पाटिल ने धुले में कांग्रेस को मजबूत किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Next Story