छत्तीसगढ़
मोबाइल रिचार्ज के लिए पैसे नहीं देने पर मर्डर, बेटे ने किया पिता का खून
Nilmani Pal
27 Sept 2024 3:01 PM IST

x
छग
पत्थलगांव pathalgaon news। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से अपराध बढ़ गया है। यहां लगातार हत्या और चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि पत्थलगांव में बेटे ने अपनी ही पिता की हत्या कर दी है और अपनी सौतेली मां के साथ भी मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने अब आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
chhattisgarh news जानकारी के अनुसार, घटना रघुनाथपुर पंचायत के छुरीपहरी गांव का है। दरअसल, युवक अपने पिता से मोबाइल रिचार्ज करने के लिए पैसा मांगा था। पैसा नहीं मिलने से युवक नाराज था। जिसके बाद कुल्हाड़ी से अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया और अपनी सौतेली मां के साथ भी मारपीट की। pathalgaon
घटना के बाद आसपास इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर ली है और मामले की जांच कर रही है।
Next Story





