भारत

संसद में इडियट और अंधभक्त बोल गए राहुल गांधी, जमकर हंगामा

Nil dhankar
29 July 2026 1:21 PM IST
संसद में इडियट और अंधभक्त बोल गए राहुल गांधी, जमकर हंगामा
x

दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एंटी पेपर लीक बिल पर बोल रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि देश का भविष्य सड़कों पर उतरा. बीजेपी में भी जो लोग हैं, हमारे उन मित्रों को जाकर अपने बच्चों से पूछना चाहिए कि क्या गलत हुआ. आंदोलन से बीजेपी नेताओं के बच्चे भी सहमत होंगे. प्रदर्शन में गुस्सा, नफरत नहीं थी. देश के युवाओं का सम्मान होना चाहिए. छात्रों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है.

वे हमारे देश का भविष्य हैं. छात्रों की भावनाओं को देश ने समझा. युवाओं का गुस्सा जायज है. युवाओं को आप इडियट कहते हैं. छात्रों पर हर भारतीय को गर्व है. छात्र समझ रहे हैं कि दुनिया कैसे बदल रही है.युवा सच्चाई के पीछे दौड़ता रहता है. उसके लिए सच्चाई मीठी होती है.युवा खुले दिल, खुले विचारों के हैं. जिसे सीखने की ललक है, वही छात्र है.

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने सोचा, इडियट भी है और स्टूडेंट भी है. उससे पूछा कि ये तीसरी कैटेगरी कहां जाती है- अंध भक्त. ये तीन कैटेगरी हैं. छात्र जो हैं, वह शिक्षा के सिस्टम की बात कर रहे हैं. स्टूडेंट आठ-10 घंटे पढ़ते हैं. एजुकेशन महंगी है. वर्षों पढ़ते हैं. इस पर ट्रेजरी बेंच से सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया. इस पर आपत्ति करते हुए कहा कि राहुल गांधी असंसदीय शब्द इस्तेमाल नहीं करते हैं. ये तरीके से एक छात्रा के नाम पर वह शब्द बोल रहे हैं. इसे एक्सपंज किया जाए. स्पीकर ने कहा कि जो शब्द असंसदीय होगा, उसे निकाल दिया जाएगा. राहुल गांधी ने कहा कि इडियट शब्द की जगह मैं दूसरा शब्द दे देता हूं. इस पर स्पीकर ने कहा कि इसके लिए आपको व्यवस्था देने की जरूरत नहीं है, मैं व्यवस्था दे चुका हूं. राहुल गांधी ने कहा कि छात्र सजग है, सच्चाई जानता है. एक परीक्षा पर शिक्षा के बजट से ज्यादा खर्च होता है. अंधभक्त मूर्ख को भगवान मानते हैं.

बता दें कि लोकसभा में मंगलवार को एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा की शुरुआत हुई थी. इस बिल पर आज भी चर्चा जारी है. लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 12 बजे से इस बिल पर चर्चा की शुरुआत हो गई है. जेडीयू के सांसद दिलेश्वर कामत ने आज चर्चा की शुरुआत की है.

Next Story