
x
Shimla. शिमला। सावन के पावन सोमवार पर राजधानी शिमला के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। सनातन धर्म सभा की ओर से मंदिर परिसर में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सुबह 9 बजे शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान दोपहर 1 बजे तक चला। कार्यक्रम में करीब 140 श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिर के पंडित उमेश नौटियाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष और शिव मंत्रों से गूंज उठा। आयोजन की विशेष बात यह रही कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी से तैयार इको-फ्रेंडली पार्थिव शिवलिंग का उपयोग किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नवग्रह पूजन और भगवान शिव के आवाहन के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दूध, दही, घी, मधु और जल से शिवलिंग का अभिषेक किया तथा बिलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। सनातन धर्म सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि पार्थिव शिवलिंग मिट्टी से तैयार किए जाते हैं और पूजा के बाद उनका विसर्जन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी इनका विशेष महत्व है। पंडित उमेश चंद नौटियाल ने बताया कि रुद्राभिषेक में 75 परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभा के प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्मपाल पुरी, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण डोरा सहित अन्य पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन के बाद भक्तों को प्रसाद और अल्पाहार वितरित किया गया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





