
x
Hospice. धर्मशाला। प्रदेश के विभिन्न राशन डिपो में पिछले चार दिनों से सर्वर और आधार प्रमाणीकरण सेवाओं में तकनीकी दिक्कत आने के कारण उपभोक्ताओं को राशन प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ई-पॉस मशीनों के माध्यम से होने वाला आधार आधारित खाद्यान्न वितरण प्रभावित होने से कई लाभार्थी बिना राशन लिए वापस लौटने को मजबूर हुए हैं। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने स्पष्ट किया है कि आधार प्रमाणीकरण सेवाओं में तकनीकी कारणों से व्यवधान उत्पन्न हुआ है, जिसके चलते ई-पॉस मशीनों के जरिए राशन वितरण अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ।
विभाग के अनुसार मामले को संबंधित एजेंसी और विभाग के समक्ष उठाया गया है तथा सेवाओं को जल्द बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र राठौर ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए अंतरिम व्यवस्था के तौर पर ई-पॉस मशीनों में उपलब्ध क्यूआर कोड आधारित वितरण सुविधा को सक्रिय कर दिया गया है। इसके माध्यम से उपभोक्ता अपने निर्धारित उचित मूल्य की दुकानों से राशन प्राप्त कर सकते हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अपने निर्धारित राशन डिपो से खाद्यान्न का उठान जारी रखें। तकनीकी समस्या के समाधान तक वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से राशन वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





