भारत

अस्थायी पुल बहने से PWD को लाखों का नुकसान, विधायक ने लिया जायजा

Shantanu Roy
27 July 2026 4:30 PM IST
अस्थायी पुल बहने से PWD को लाखों का नुकसान, विधायक ने लिया जायजा
x
Keylong. केलांग। प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की मयाड़ घाटी के करपट धोंधल नाले में शनिवार रात बादल फटने से आए तेज बहाव के कारण एक बार फिर अस्थायी पुल बह गया। आपदा के कहर से लोक निर्माण विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सडक़ को बहाल कर दिया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग की मशीनरी मौके पर लगातार तैनात है तथा लोगों की आवाजाही के लिए एक झूला भी स्थापित किया गया है।


विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि धोंधल नाले में पिछले कई वर्षों के दौरान आठ से दस बार छोटे और बड़े पुल बाढ़ की भेंट चढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसका यह अर्थ नहीं है कि विभाग द्वारा वहां कार्य नहीं किया गया। विभाग और प्रशासन लगातार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन बादल फटने और अचानक आने वाली बाढ़ के कारण बार-बार तैयार की गई व्यवस्थाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार से फ्लाइओवर प्रकार के एक बड़े पुल की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। विधायक ने विश्वास जताया कि पुल बनने के बाद धोंधल नाले में हर वर्ष आने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।
Next Story